फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना पुलिस ने मसुरी गांव में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। रज्जन मिश्रा को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी भाग निकला। मौके से दो तमंचे और तीन अधबने तमंचे, 13 नाल और कुल 23 कारतूस आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नरैनी नितिन कुमार ने बताया कि ऑपरेशन पाताल के तहत सोमवार की रात की गई कार्रवाई में तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस टीम में उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी व सुनील कुमार और कांस्टेबल आशू सिंह, सूर्यांशु, महेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, महिला कांस्टेबल ट्विंकल पाल आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें