फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कौशांबी के अर्जुन ने नवाब को हराकर जीती 51 हजार की कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के करियानारे हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर राष्ट्रीय दंगल व मेले का आयोजन किया गया। सबसे बड़ी 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में कौशांबी के अर्जुन पहलवान ने नवाब अली को चित किया। प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाए। विजेता पहलवानों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शहर से सटे कनवारा गांव स्थित करियानारे हनुमान मंदिर में राष्ट्रीय दंगल व मेला में बुधवार को मेलार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। राज्यमंत्री रामकेश निषाद व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। प्रतियोगिता में आदिल पहलवान मथुरा, अशोका हरियाणा, राजा पहलवान हरिद्वार, अदिति बांदा, कोमल हरियाणा, देवा थापा, चीता पहलवान बिहार आदि ने अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों को मनोरंजन किया। कौशांबी के अर्जुन पहलवान ने गोरखपुर के नवाब अली को चित किया। यह सबसे बड़ी ईनामी कुश्ती रही। इसके अलावा हरिद्वार के राजा पहलवान ने चमकीला पहलवान हरियाणा को हराया। बरगहनी के अंकित ने मूंगुस के शत्रुघ्न को चित किया। इटावा की पूनम ने हरियाणा की कोमल को पटखनी दी। अयोध्या के संत लक्ष्मण ने हरियाणा के टाइगर को हराया। वहीं हरियाणा की कोमल व बांदा की अदिति के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। रेफरी की भूमिका बिहारी लाल पहलवान सुहाना, कमलेश पहलवान नवाब टैंक, रामदास पहलवान ने निभाई। आयोजक संतोष सविता व पालिका अध्यक्ष मालती बासु ने पहलवानों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर सोनू सिंह, ज्ञानू प्रताप सिंह, शिवम सविता, अखिलेश, पवन, संदीप, आकाश, देवराज, इंद्रपाल सिंह, भूपेंद्र, नीलेश रघुवंशी आदि मौजूद रहे। वहीं महिलाओं व बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें