फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: यौन शोषण के चारों आरोपियों को कोर्ट में किया पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तीन युवतियों के यौन शोषण व मानव तस्करी चारों आरोपियों को गुरुवार को एससीएसटी न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया। इस प्रकरण में अब तक किसी भी आरोपी ने अपनी जमानत अर्जी नहीं डाली है।
विज्ञापन

पेशी के बाद उन्हें पुन: जेल भेज दिया है। पेशी की अगली तिथि 23 अप्रैल निर्धारित की गई है। शहर की तीन युवतियों ने 22 मार्च को कोतवाली में कारोबारी आटो पार्ट्स विक्रेता जिला परिषद चौराहा निवासी आशीष अग्रवाल, गुटखा कारोबारी डीएवी इंटर कॉलेज रोड निवासी स्वतंत्र साहू व पल्हरी रोड निवासी ठेकेदार लोकेंद्र सिंह चंदेल के खिलाफ नौकरी देने और दिलाने के नाम पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सुबूत के तौर पर एक पेन ड्राइव भी पुलिस को सौंपी थी। पुलिस ने एक और आरोपी खूंटी चौराहा निवासी कास्मेटिक व्यापारी नवीन विश्वकर्मा को नामजद करते हुए यौन शोषण के साथ मानव तस्करी की धारा को बढ़ाते हुए कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

नवीन विश्वकर्मा को उसके आवास से 27 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दो अप्रैल को तड़के आरोपी लाकेंद्र चंदेल को कटनी मध्य प्रदेश के एक होटल से गिरफ्तार किया था। दो अप्रैल को ही आरोपी स्वतंत्र साहू ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।
उसके अगले दिन तीन अप्रैल को कारोबारी आरोपी आशीष अग्रवाल ने भी एससीएसटी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। इस केस के विवेचक सीओ सिटी ने न्यायालय से स्वीकृति लेकर जेल में आत्मसमर्पण करने वाले आरोपियों से बयान लिए थे। तब से यह सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।
गुरुवार को एससीएसटी न्यायालय में इन सभी आरोपियों की पेशी हुई। पेशी के दौरान आरोपी अपना मुंह छिपाकर कोर्ट में दाखिल हुए। न्यायालय के सरकारी अधिवक्ता ने बताया कि चारों आरोपियों की पेशी हुई है। अभी इस केस की विवेचना चल रही है। पुलिस ने आरोप पत्र भी न्यायालय में दाखिल नहीं किया है। चारों आरोपियों ने अब तक अपनी जमानत अर्जी भी नहीं डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें