फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकृत बजट मेें हुआ खर्च खंगाल रही टीम

Sat, 25 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
Bundelkhand - फोटो : अमर उजाला, डौंगरा खुर्द (ललितपुर)
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड पैकेज से कराए गए कार्यों का निरीक्षण और सत्यापन कर रही राज्य स्तरीय टीम के प्रमुख और दीर्घ कालिक योजन प्रभाग, लखनऊ के शोध अधिकारी जय प्रकाश नारायण ने बताया कि पैकेज के तहत वर्ष 2010 से अब तक हुए कार्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


निरीक्षण के जरिये जानकारी जुटाई जा रही है कि स्वीकृत बजट में खर्च कितना हुआ? विभाग स्तरीय जांच के बाद तैयार रिपोर्ट शासन को देंगे। उधर, माना जा रहा है कि टीम की रिपोर्ट के बाद प्रदेश सरकार केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट भेजकर पैकेज के अगले बजट की डिमांड करेगी।

बुंदेलखंड पैकेज के कामों की जांच और सत्यापन करने आई तीन सदस्यीय राज्यस्तरीय टीम ने शुक्रवार को जसपुरा और तिंदवारी ब्लाक में पैकेज से हुए कार्यों का निरीक्षण किया। जल निगम, सिंचाई और उद्यान से संबंधित कार्यों का सत्यापन मौके पर जाकर किया। टीम ने पैलानी के पास वन क्षेत्र में पैकेज के तहत हुए पौधरोपण और तार बाड़ का मुआयना किया।
विज्ञापन


पशुपालन व दुग्ध संबंधी योजनाओं के सत्यापन के लिए किसानों से मुलाकात की। जल निगम द्वारा पेयजल योजनाओं में करोड़ों खपा देने की जांच के लिए सिंधन कलां व बसरेही गांव में गए और ग्रामीणों से बातचीत की। पैलानी व जसपुरा में बने कई चेकडैम भी मौके पर जाकर देखे।

यहां के बाद टीम ने तिंदवारी ब्लाक के सादीमदनपुर, सबादा समेत कई गांवों में भी विकास कार्यों व मेड़बंदी का सत्यापन किया। टीम में शामिल अन्य अफसरों में सुनीलचंद्र श्रीवास्तव व कमलेश कुमार समेत डीएचओ (उद्यान) परवेज खां और वन विभाग, सिंचाई, पशुपालन, दुग्ध, जल निगम, लघु सिंचाई आदि विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें