फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर साल एक पौधा जरूर लगाएं

Tue, 07 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पर्यावरण गोष्ठी संबोधित करते प्रगतिशील किसान लाल खां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर महोखर गांव में आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण को बचाने और हरित क्रांति लाने की बात हुई। हरेक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख का संकल्प दिलाया गया। वन और कृषि विभागों के अधिकारियों समेत प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


महोखर गांव के सती मंदिर परिसर में आयोजित गोष्ठी में विधायक दलजीत सिंह ने किसानों से  कहा कि दैवी आपदाओं से हिम्मत न हारें। हौसले के साथ खेती में लगे रहें। सफलता जरूर कदम चूमेंगी। प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि जन जीवन के लिए पौध और जंगल होना बेहद जरूरी है। उन्होंने हरेक व्यक्ति को हर वर्ष कम से एक पौधा जरूर लगाने को प्रेरित किया। कहा कि पेड़ों की संख्या बढ़ने से बुंदेलखंड मेें पानी समेत कई संकटों से भी निजात मिलेगी।

जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने जल संरक्षण पर जोर देते हुए किसानों से खेत में तालाब बनाने पर जोर दिया। इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारियां दीं। बताया कि 20 फिट लंबे और 20 फिट चौड़े तथा 10 फिर गहरे तालाब की खुदाई के लिए प्रदेश सरकार से 52 हजार रुपये अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


भूमि संरक्षण अधिकारी रमेश पाल ने किसानों को मृदा परीक्षण के फायदे और महत्व के बारे में बताया। प्रगतिशील किसान लाल खां (मानपुर) ने किसानों को खेती के कई टिप्स दिए। प्याज की खेती के बारे में भी बताया। किसान प्रेम सिंह (बड़ोखर) ने सूखे के कारण और इससे निपटने के उपाए बताए। बरसात के पानी को संरक्षित करने पर विशेष जोर दिया।
गोष्ठी का आयोजन प्रमोद साहू और सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर दयाशंकर तिवारी ने किया। परास्नातक आलोक रंजन तिवारी और मीनाक्षी तिवारी समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें