फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली गिरने से उपकरण फुंके

Wed, 16 Sep 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कस्बे के मोहल्ला कृष्णानगर में बुधवार को हीरालाल गुप्ता के घर की सीढ़ियों के ऊपर बनी छत पर बिजली गिरने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से घर के उपकरणों के साथ आसपास के कई घरों में टीवी, पंखे, कूलर, फ्रिज समेत सैकड़ों उपकरण खराब हो गए। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई।
लोगों ने अपने घरों में बिजली उपकरणों की जांच की तो बड़ी संख्या में उपकरण खराब मिले। सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर और सभासद आदित्य त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रभावित परिवारों को उचित सहायता दिलाने का भरोसा दिया। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर नियमानुसार सहायता दिलाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें