फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संवार अंजू ने हासिल किया शिक्षक सम्मान

विज्ञापन
अपने स्कूल में बच्चों के साथ टीचर अंजू गुप्ता। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। शिक्षक दिवस पर लखनऊ में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हो रहे शिक्षकों में बांदा की अंजू गुप्ता भी शामिल हैं। वे महुआ ब्लाक के खम्हौरा गांव के प्राथमिक विद्यालय भाग-एक में तैनात हैं। यह सम्मान पाने वाली इस वर्ष की इकलौती शिक्षक हैं, जिन्हें यह सम्मान विद्यालय में ‘बेस्ट मैनेजमेंट’ बेहतर शिक्षा के लिए दिया जा रहा है। अंजू ने अपने विद्यालय को बिना खर्च के आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल स्कूल बनाया है। अवकाश के दिनों में भी गांव में शिक्षा की अलख जगाते हुए पूरे जिले में सबसे ज्यादा बच्चों के दाखिले का रिकार्ड बनाया।
विज्ञापन

मूलरूप से बांदा नगर की रहने वालीं अंजू गुप्ता वर्ष 2017 में इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक नियुक्त हुईं। श्रमदान कर विद्यालय के प्रांगण, किचेनशेड, शौचालयों को बेहतर बनाया। स्वच्छता, खेलकूद, योग, सांस्कृतिक व सभी त्योहारों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। गांव के एक साफ्टवेयर इंजीनियर के सहयोग से बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा दे रही हैं। अंजू की शैक्षिक योग्यता एमएड है। उन्हें राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, अतर्रा और प्रदेश के शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर ने 26 अप्रैल 2019 को सम्मानित किया था।
शिक्षिका में है काम करने का जुनून
बांदा। बीएसए हरिश्चंद्र नाथ का कहना है कि अंजू गुप्ता में अपने दायित्वों के अलावा सकारात्मक कार्यों का जुनून है। वह अवकाश के दिनों में भी विद्यालय पहुंचकर बच्चों के बीच रहती हैं। हर त्योहार बच्चों की बीच मनाती है। बच्चे भी शिक्षिका को अपने से अलग नहीं करना चाहते है। विद्यालय का शैक्षिक स्तर भी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें