फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की आशंका पर आठ भर्ती

Wed, 14 Sep 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
Dengue - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
बांदा।  बुखार का प्रकोप का प्रकोप थम नहीं रहा। बुधवार को बालिका की बुखार से मौत हो गई। आठ बुखार पीड़ितों को डेंगू की आशंका पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जसपुरा निवासी शिवानी (10) पुत्री रामबाबू प्रजापति को तीन दिन से बुखार था।

बुधवार को सुबह परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। उधर, डेंगू की आशंका पर मीरा (34) निवासी अमारा, पुनिया (55) निवासी मोहन पुरवा, आरती (37) निासी पिंडखर, राम सिंह यादव (32) निवासी बजरंगपुर और अनंत (18) निवासी इंदिरा नगर तथा दो अन्य को बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनंत की जांच रिपोर्ट में डेेंगू के लक्षण पाए गए। अन्य मरीजों का खून जांच के लिए भेजा गया है।  

सीएचसी में दवाओं का टोटा
बबेरू। मलेरिया और मौसमी बुखार के मरीजों की भरमार के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं का टोटा है। मरीजों को मामूली इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। नतीजे में ज्यादातर लोग प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। बुधवार को शोभा देवी (15) पुत्री राजू भभुवा, ममता (30) पत्नी राजकुमार हरदौली, दयावती (75) पत्नी बसंता व विकास (7) पुत्र नरेश निवासी पिंडारन, केसू (4 माह) पुत्री अतुल कुमार को मामूली इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर, चिकित्साधीक्षक को फोन पर उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें