गुरेह गांव में किसानों से संकल्प पत्र भरवाते विधायक दलजीत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। कांग्रेस विधायक दलजीत सिंह ने कहा है कि शुक्रवार को राहुल गांधी ‘किसान का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और समर्थन मूल्य का करो हिसाब’ नारे के साथ बांदा आ रहे हैं, लेकिन इससे पहले वे अपने विधायिकी कार्यकाल का हिसाब क्षेत्र के लोगों को दे देना चाहते हैं।
गुरेह गांव में आयोजित सभा में विधायक ने विकास कार्यों के लिए मिले पैसे की आमद और खर्च का हिसाब दिया। कामों का ब्योरा भी दिया। केंद्र सरकार से हिसाब मांगने के लिए निर्धारित प्रारूप वाले आवेदन पत्र किसानों से भरवाए। कहा कि ये आवेदन राहुल गांधी को सौंपेंगे।