फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पन्ना रिजर्व टाइगर में एक और नर तेंदुए की मौत

Tue, 07 Oct 2025 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 02 - मृत पड़ा तेंदुआ। स्रोत :पन्ना रिजर्व टाइगर प्रबंधन
विज्ञापन
करतल (बांदा)। टाइगर रिजर्व परिक्षेत्र गहरी घाट अंतर्गत वन्य क्षेत्र में एक और नर तेंदुआ सोमवार को मृत पाया गया। मौके पर मिले साक्ष्य एवं तेंदुओं के शरीर पर पाए गए जख्मों से किसी मांसाहारी वन्य जीव से संघर्ष होने के बाद मौत होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि बीती 24 सितंबर को एनएमडीसी हीरा खनन परियोजना की बाउंड्री के ऊपर एक तेंदुआ मृत मिला था।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व क्षेत्र के संचालक नरेश यादव ने बताया कि किसी जानवर से संघर्ष के बाद नर तेंदुआ घायल हो गया होगा। इसके बाद हालत अधिक बिगड़ने से उसकी मौत हो गई होगी। उसके गले व एक ओर पेट में जख्म पाए गए हैं। डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र संचालक नरेश यादव उपसंचालक मोहित सूद एवं ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद बडोर रेस्क्यू सेंटर के पास तेंदुए को मिट्टी में दबा दिया गया।

तेंदुओं की संख्या 572 दर्ज

फील्ड डॉयरेक्टर ने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व में तेंदुओं की संख्या 572 दर्ज की गई है। इनमें से 256 रिजर्व कोर के क्षेत्र में पाए गए हैं। शेष 314 रिजर्व कोर के बाहर घूमते रहते हैं। यह संख्या तेंदुआ स्टेट बनाने में मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें