फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एक और छात्रा को ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती

Tue, 21 Jul 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के गांव अछरौड़ स्थित अटल आवासीय विद्यालय में भोजन करने के बाद छात्राओं के बीमार होने के मामले में देर रात एक और छात्रा को ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया। वहीं पूर्व में भर्ती छात्रा को दोबारा सोमवार को सुबह भर्ती कराया गया। इलाज के बाद दोनों छात्राओं के परिजन उन्हें अपने साथ घर ले गए हैं।
विज्ञापन


अटल आवासीय विद्यालय में बीमार हुए 30 छात्र-छात्राओं में से पांच छात्राओं की हालत में सुधार न होने पर विद्यालय की स्टाफ नर्स शीतल उन्हें लेकर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आईं थीं। यहां छात्रा खुशी (16) व आदित्या (12) को भर्ती कराया गया था। रात करीब 8:30 बजे एक और छात्रा शिवानी (12) को भर्ती कराया गया था। इनमें खुशी को उसके परिजन अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर ले गए थे।

उधर, आदित्या व शिवानी का इलाज चल रहा था। रात में दोनों छात्राओं की हालत में सुधार होने पर उनको डिस्चार्ज करा लिया था। सोमवार को फिर उनकी उनकी हालत बिगड़ने पर दोनों छात्राओं को सुबह करीब सात बजे भर्ती कराया गया था। जानकारी उनके परिजन अस्पताल पहुंचे। स्टाफ नर्स ने आदित्या व शिवानी को उनके परिजन को सुपुर्द कर लिखित लिया है। शिवानी को डॉक्टर ने बुखार और आदित्या को उल्टी दस्त होना बताया है।
विज्ञापन


लगातार की जा रही है निगरानी

विद्यालय में छात्र-छात्राओं की हालत बिगड़ने के बाद जिम्मेदार लगातार निगरानी कर रहे हैं। स्वास्थ्य का अपडेट लेने के साथ ही व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है लेकिन अगर यही ध्यान पहले दिया गया होता तो शायद यह नौबत ही नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें