फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसानों को मिली खाद, खिले चेहरे

Tue, 21 Jul 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। खाद वितरण सोमवार को शुरू होने पर किसानों के चेहरे खिल उठे। बीते सप्ताह ज्यादातर समितियों में सर्वर ठप होने से किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा था।
विज्ञापन

कस्बे के उत्तरी सहकारी समिति व दक्षिणी सहकारी समिति में सोमवार को खाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री व खसरा-खतौनी दिखाने के बाद खाद दी गई। दक्षिणी सहकारी समिति के विक्रम यादव ने बताया कि सोमवार को डीएपी के 280 बोरी वितरित की गईं। वहीं उत्तरी सहकारी समिति के वितरण प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि यूरिया के 500 बैग उपलब्ध हैं।
किसानों को आवश्यकता के अनुसार खाद वितरित की जा रही है। साथ ही स्टॉक बढ़ाने के लिए और खाद की मांग की गई है, जल्द ही वह भी उपलब्ध हो जाएगी। वहीं खाद पाकर किसानों के चेहरे खिले उठे। क्षेत्र के गंगाचरण, घनश्याम, मनोहर लाल, देवीदीन सहित अन्य किसानों ने बताया कि धान व अन्य फसलों के लिए खाद की आवश्यकता है। खाद मिल जाने से समस्या समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें