फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का एक और डॉक्टर संक्रमित

विज्ञापन
बांदा शहर में सील किया गया हॉटस्पॉट शुतुरखाना। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बुधवार को राजकीय मेडिकल कालेज के एक और चिकित्सक, उनकी पत्नी और पुत्री कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा रेलवे का असिस्टेंट पायलट (सहायक चालक) भी पॉजिटिव मिला है। मेडिकल कालेज में अब तक स्थायी प्रिंसिपल, कार्यवाहक प्रिंसिपल सहित लगभग डेढ़ दर्जन स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें नौ डॉक्टर हैं।
विज्ञापन

बांदा मेडिकल कालेज चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों के लिए कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। चारों जनपदों के संक्रमित मरीज यहीं आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए जा रहे हैं। तमाम सतर्कता और एहतियात के बाद भी यहां के डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मी संक्रमण के घेरे में आ ही जाते हैं।
पिछले हफ्ते प्रधानाचार्य संक्रमित हुए थे। वह पीजीआई लखनऊ में इलाज करा रहे हैं। उनके स्थान पर प्रधानाचार्य का काम संभाले एक अन्य चिकित्सक भी तीन दिन पूर्व संक्रमित पाए गए। मेडिकल कालेज में फार्माकोलॉजी विभाग के डाक्टर व उनकी पत्नी तथा पुत्री का नमूना 5 जुलाई को जांच के लिए झांसी लैब भेजा गया था। बुधवार को आई रिपोर्ट में इन तीनों को संक्रमित/पॉजिटिव पाया गया है। इसके पूर्व भी एक-एक करके अब तक कुल 9 डाक्टर और तकरीबन इतने ही स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, बांदा शहर में एक हफ्ते के अंदर कई संक्रमित पाए जाने पर करीब आधा दर्जन मोहल्ले हॉटस्पॉट/कंटेनमेंट जोन बना दिए गए हैं। इन्हें सील कर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इन क्षेत्रों में शामिल बाजार बंद हैं। पुलिस की सख्ती के चलते लोग परेशान हैं। हॉटस्पॉट इलाकों में नजरबाग बाजार, गूलरनाका (आंशिक), इंदिरा नगर, शुतुरखाना, पीला चर्च (आवास विकास), अलीगंज आदि शामिल हैं। इन इलाकों में बैरीकेडिंग करके आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस तैनात है।
स्कूल-कालेज कर्मी छुट्टी से लौटें तो जांच कराएं
बांदा। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने जिलाधिकारी के निर्देशों का हवाला देकर जनपद के सभी स्कूल-कालेजों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि उनके स्कूल का जो भी कर्मचारी छुट्टी लेकर कंटेनमेंट जोन अथवा कोरोना प्रभावित क्षेत्र में जाए तो वापस आने पर वह अपना कोरोना परीक्षण अवश्य कराए। ताकि उसका परिवार और संस्था के अन्य कर्मचारी सुरक्षित रहें। इन निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें