बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। क्रीड़ा चैंपियन पूजा
राजपूत ने मशाल दौड़ पूरी की। दौड़ में संध्या, गोलाफेंक में राखी और
डिस्कस थ्रो में सुनीता ने बाजी मारी। मंगलवार को इन्हें पुरस्कृत किया
जाएगा।
राजकीय महिला डिग्री कालेज परिसर में सोमवार को वार्षिक
खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज महिला जिला अस्पताल की सीएमएस डा. ऊषा सिंह ने
किया।
पिछले वर्ष की क्रीड़ा चैंपियन पूजा राजपूत ने मशाल दौड़
पूरी की। 100 मीटर दौड़ में संध्या धुरिया प्रथम, कल्पना देवी द्वितीय व
मधु श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
गोला फेंक में राखी
देवी प्रथम, कल्पना देवी द्वितीय व ऊषा देवी को तृतीय स्थान मिला। डिस्कस
थ्रो में सुनीता को पहला, राखी देवी को दूसरा तथा माधुरी सिंह को तीसरा
स्थान हासिल हुआ।
जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में आराधना प्रथम, नीलम
विश्वकर्मा द्वितीय व माधुरी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायकों में डा.
मीना कुमारी, डा. लक्ष्मी किशोर, ज्योति मिश्रा, डा. नेहा जैन, डा. जेबा
खान, डा. राजनारायण, डा. पंकज सिंह, डा. अंजना जादौन, मुमताज खान, आशुतोष,
शामिल रहे।
संचालन डा. शशिभूषण मिश्र ने किया। संयोजक क्रीड़ा
प्रभारी डा. राकेश कुमार शर्मा रहे। इससे पूर्व प्राचार्य डा. प्रभा
श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता की
शुरुआत की। छात्रा ऋचा शुक्ला व मधु श्रीवास्तव ने सरस्वती गीत व वंदना गीत
प्रस्तुत किया।