फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बांधा समां

Sun, 21 Feb 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वार्षिकोत्सव में बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों ने समां बांध दी। गीत, नाटक, नृत्य आदि की धूम रही। अध्यक्षता कर रहे प्रो.सीपी दीक्षित ने कहा कि बच्चों में संस्कार का बीजारोपण इसी उम्र में होना चाहिए।
विज्ञापन


रविवार को श्रीकृष्णा आइडियल हायर सेकेेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। जेएन डिग्री कालेज प्राचार्य डॉ. नंदलाल शुक्ल और कृषि विश्वविद्यालय कुल सचिव देवीदास ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा भी उपस्थित रहे।

आकांक्षा, सृष्टि, नीतू, उर्मिला, अमन दीप, राज द्विवेदी, राज दीक्षित और मुजम्मिल ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। संगीतकार रमाशंकर नामदेव ने संचालन किया।
विज्ञापन


छुटकू और बड़कू का मजीरा वादन सराहा गया। इस अवसर पर डॉ. मनोरमा अग्रवाल, गोपाल भाई, सुधीर खरे कमल, सबल सिंह, डॉ. अष्टभुजा मिश्र, भूरेलाल, भैरव दीवान, एसएन सिंह, अंजू दमेले, डॉ. शिवबरन यादव, आरडी यादव, इम्तियाज खां भी शामिल रहे।
विज्ञापन


संचालन दीनदयाल सोनी ने किया। स्कूल प्रबंधक जेपी यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें