फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना गायों से फसल बचाने को जगह-जगह प्रदर्शन

विज्ञापन
अन्ना प्रथा से परेशान किसान एसडीएम दफ्तर में प्रदर्शन करते। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा/बबेरू। अन्ना गायों से परेशान किसानों के विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। तहसील मुख्यालयों में प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारियों को ज्ञापन देकर अन्ना पशुओं से फसल बचाने की मांगें की गईं। साथ ही चेतावनी दी कि प्रशासन ने नहीं रोका तो अन्ना पशुओं को गांव के स्कूलों में हांक दिया जाएगा।
विज्ञापन

अतर्रा तहसील के थनैल गांव निवासी दीनदयाल दुबे, अनिल सिंह, मुन्नी लाल, फूलचंद्र यादव, सुनील सिंह, कल्लू, राजकिशोर, शिवकुमार, दीपू सिंह, रामखिलावन सहित तमाम किसानों ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन के बाद एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि गांव में बांस व तार लगाकर अस्थाई गोशाला बनाई गई थी। अराजकतत्व तार चोरी कर ले गए। अन्ना गाय फसल नष्ट कर रही हैं। तत्काल व्यवस्था न की गई तो वह सभी अन्ना गाय स्कूल में बंद कर देगे। एसडीएम ने लेखपाल, ग्राम प्रधान व सचिव को तत्काल व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि बबेरू के मर्का तिराहा से सुंदर कुआं और अस्पताल गेट तक रातभर अन्ना मवेशियों का जमावड़ा रहता है। सड़क अवरुद्ध रहती है। उधर, रयान, भदेहदू, पतवन, कोर्रम, साथी, फुफूंदी, अकौना, कैरी, दफ्तरा, बड़ागांव, अहार, जुगरहली, अछाह, कोर्रम, पल्हरी व शिव गांव में अन्ना मवेशी फसल सफाचट कर रहे हैं। यहां के ग्रामीणों ने भी स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

70 अन्ना पशु मालिकों पर कार्रवाई
अतर्रा। मवेशी अन्ना छोडने पर एसडीएम ने 70 पशु मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की है। इनकी सूची खुरहंड चौकी पुलिस ने तैयार की थी। मंगलवार को एसडीएम जयप्रकाश यादव ने इन सभी पशु पालकों को पाबंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें