फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के अन्ना मवेशी पांच दिन में भेजें गोशाला

विज्ञापन
Anna cattle of roads send cow shed in five days - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जिले में लगभग हरेक मुख्य सड़क पर अन्ना मवेशियों के झुंड हैं। इस पर मंडलायुक्त गौरव दयाल ने सख्त नाराजगी जताते हुए डीएम को पत्र जारी कर पांच दिन के अंदर अन्ना मवेशियों को गोवंश संरक्षण केंद्रों में संरक्षित कराने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने जिले की 16 मार्गों की सूची भी भेजी है, जिनमें अन्ना मवेशियों के झुंड देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने गुरुवार को डीएम को जारी पत्र में कहा है कि उन्हें निराश्रित/बेसहारा/अन्ना गोवंशों की सूचनाएं मिली हैं। आयुक्त ने मार्गों की सूची भी दी। डीएम से कहा कि यह सुनिश्चित करें कि इन स्थलों पर मौजूद गोवंशों को प्रत्येक दशा में पांच दिन के अंदर निकटतम गोवंश संरक्षण केंद्रों में संरक्षित किया जाए।
साथ ही इसके प्रमाण सहित इन स्थलों की पूर्व और मौजूदा स्थितियों के फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराए जाएं। आयुक्त ने कहा है कि इसके अलावा जहां अन्ना मवेशी विचरण कर रहे हैं, उन्हें नजदीकी गोवंश संरक्षण केंद्र में 15 दिन के अंदर संरक्षित कराया जाए। आयुक्त ने कहा कि इस अवधि के बाद वह पुन: सत्यापन कराएंगे।
विज्ञापन

डीएम को भेजी अन्ना गोवंशों वाले स्थलों/सड़कों की थानावार सूची
मटौंध थाना : बांदा-महोबा हाईवे पर भूरागढ़, मटौंध नगर, जखौरा मार्ग। कोतवाली देहात : लामा, महोखर चौराहा, बबेरू रोड, जौरही के पास, गुरेह व पचनेही। पैलानी थाना : पपरेंदा-जसपुरा मार्ग, पैलानी डेरा के पास। चिल्ला थाना : अतरहट, पपरेंदा, बगिया चौराहे में पलरा, दोहतरा, चिल्ला।
जसपुरा थाना : पपरेंदा से हमीरपुर रोड पर। तिंदवारी थाना : मूंगुस, तिंदवारी कस्बा, छापर, मुख्य हाईवे पर मिरगहनी पुल पर। नरैनी कोतवाली : पनगरा, नरैनी चौराहा व कस्बा, करतल रोड, कालिंजर रोड, मोतियारी के पास। कालिंजर थाना : सतना मार्ग, बघेलाबारी मार्ग, कालिंजर कस्बा। गिरवां थाना : बड़ोखर बुजुर्ग, मुरवां, खुरहंड, अर्जुनाह लिंक रोड, महुआ।
बबेरू कोतवाली : बबेरू कस्बा, उमरहनी, सिमौनी, अनौसा, मुरवल, सतन्यांव, परास। कमासिन थाना : बबेरू-राजापुर मार्ग। मरका थाना : भभुवा-मरका मार्ग। बिसंडा थाना : अतर्रा रोड तिराहे पर, बिसंडा बाजार, सिंहपुर बाजार, ओरन रोड और ओरन कस्बा।
बदौसा थाना : फतेहगंज तिराहा, हड़हा रोड तिराहा, बदौसा, महुराई मोड़, तुर्रा। फतेहगंज थाना : फतेहगंज से बघेलाबारी तक। अतर्रा थाना : हाईवे पर तथागत स्कूल के पास, एचआईसी के सामने, गांधी तिराहा, एलआईसी बिल्डिंग के पास।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें