फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : बजट न मिला तो 25 को छोड़ देंगे अन्ना पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी/कमासिन। ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को सामूहिक ज्ञापन भेजकर अप्रैल माह से अस्थायी गोशालाओं का बजट न मिलने की शिकायत करते हुए 25 दिसंबर को खत्म हो रहे ग्राम पंचायतों के कार्यकाल के पूर्व बजट न मिलने पर गोशालाओं से अन्ना पशु छुट्टा छोड़ देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव ने ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र की 43 गोशालाओं में चारा भूसा का संकट खड़ा हो गया है। प्रधानों पर हजारों की उधारी हो गई। उधर, कमासिन क्षेत्र के ग्राम प्रधान संघ के तत्वावधान में डेढ़ दर्जन प्रधानों ने बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि अप्रैल से गोशालाओं के लिए कोई पैसा नहीं मिला।
25 दिसंबर को कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। इसके पूर्व भुगतान न हुआ तो वह गोशालाओं में संरक्षित पशुओं को पुन: अन्ना छोड़ देंगे। ज्ञापन देने वालों में संघ अध्यक्ष विजय पाल सहित प्रधान विद्यासागर कुशवाहा, अंजनी करवरिया, देव कुमार गुप्ता, गुलाब, कौशिल्या देवी (कुचौली), ज्ञानमती (अमेढ़ी), बच्ची देवी, मीरा देवी, राजेंद्र यादव, खातून (तिलौसा), ललक (मऊ), शैलकुमारी (पछौंहा), राजेंद्र कुमार, राजकुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें