बांदा। सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में सोमवार को चित्रकूट धाम मंडल के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की खेल प्रतियोगिता का सह-ट्रायल संपन्न हुआ। कबड्डी भी खेली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी मोनी निषाद ने दीप जलाकर किया।
प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में हमीरपुर की अंजना, 200 मीटर में चित्रकूट की शिवानी ने बाजी मारी। डिस्कस थ्रो और गोला फेंक में चित्रकूट की राखी ने पहला स्थान हासिल किया। अन्य प्रतियोगिताओं में महोबा और बांदा की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर जिला समन्वयक आदर्श कुमार दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक प्रभात शुक्ला, इंद्रवीर सिंह, संजीव अवस्थी, संतोष कुमार, अनंत कुमार, व्यायाम शिक्षिका अमिता कुशवाहा, रामेंद्र सिंह मौजूद रहे।