फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजली साहू 98.2 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉपर

विज्ञापन
उत्कर्ष कुमार अवस्थी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेंस) में भी मेधावियों ने शानदार परचम लहराया। जिले के 11 मेधाविधयों ने नब्बे परसेंटाइल से अधिक हासिल किए हैं। 98.2 परसेंटाइल हासिल कर अंजली साहू जेईई परीक्षा में जिला टॉपर रहीं।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के प्रति रुझान वाले इन होनहारों ने काफी मशक्कत के बाद यह मुकाम हासिल किया है। सफलता हासिल करने वालों में तीन छात्राएं भी हैं। कई साधारण घराने के परीक्षार्थी भी हैं। जेईई मेंस परीक्षा इसी माह के पहले सप्ताह में आयोजित हुई थी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को तड़के परिणाम घोषित किया था। अब इन युवाओं का फोकस जेईई मेंस है। इसकी तैयारियों में जी-जान से जुटे हैं।
98.2 परसेंटाइल अंकों के साथ जेईई मेंस में सफलता हासिल करने वाली अंजली साहू का कहना है कि विज्ञान उसे शुरू से पसंद है। इसीलिए उसने इंजीनियरिंग चुनी है। रोजाना करीब सात घंटे की पढ़ाई ने यह सफलता दिलाई। पढ़ाई में सेंट मेरीज के टीचर राहुल चौहान से ऑनलाइन मदद ली।
विज्ञापन

इसके अलावा मम्मी, पापा और भाई ने भी भरपूर सहयोग किया। अंजली अब जेईई एडवांस की तैयारी कर रही हैं। उनकी मंशा प्रोफेशनल इंजीनियर बनकर देश सेवा की है। पिता राजेश कुमार साहू व्यवसायी और मां सुनीता साहू गृहिणी हैं। अंजली का अन्य छात्र-छात्राओं से कहना है कि अपने लक्ष्य में फोकस रखो। 200 फीसदी बेहतर करने का प्रयास करो।
जेईई मेंस में 98.1 परसेंटाइल अंक हासिल करने वाले उत्कर्ष अवस्थी का मानना है कि इंजीनियरिंग क्षेत्र में नई सोच और नए विचारों को साकार करने का मौका मिलता है। नई टेक्नालाजी जीवन और आसान बना देती है। परीक्षा में सफलता के लिए चार घंटे रोज पढ़ाई की।
कोचिंग का भी सहारा लिया। सेंट मेरीज के शिक्षक राहुल और माता-पिता मददगार रहे। उत्कर्ष की इच्छा आगे चलकर गूगल में जॉब करने की है। पिता कृष्ण कुमार अवस्थी बिजनेसमैन और मां दीप्ति अवस्थी गृहिणी हैं। उत्कर्ष ने युवाओं को सलाह दी है कि अपने लक्ष्य पर ध्यान दें और शिक्षकों की दी गई सलाह पर अमल करें। सफलता जरूर मिलेगी।
जेईई मेंस की परीक्षा में 97.4 परसेंटाइल अंक हासिल करने वाले उत्कर्ष कुमार अवस्थी की अगली तैयारी जेईई एडवांस की है। इच्छा भविष्य में अपनी इस योग्यता से देश के लिए कुछ करने की है।
उत्कर्ष प्रतिदिन पांच से छह घंटे पढ़ाई करते हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग की भी मदद ली। उन्होंने सफलता के लिए परिवार और गुरुओं को श्रेय दिया। उन्होंने युवाओं से कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें। नियमित रूप से पढ़ाई करते रहें। सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी।
जेईई मेंस में 97.82 परसेंटाइल अंक हासिल करने वाली कुमारी मेधा सिंह तकनीकी क्षेत्र में कुछ नया करने की इच्छुक हैं। एलआईसी एजेंट पिता लखन सिंह और स्कूल में प्रधानाचार्य मां कल्पना वर्मा बेटी की इस मंशा को पूरा करने में पूरे मददगार बन रहे हैं।
मेधा का कहना है कि अपनी मेधा साबित करने के लिए उसने रोजाना आठ से दस घंटे तक पढ़ाई की। माता-पिता और कोचिंग अध्यापक का भरपूर सहयोग रहा। छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि सपने पूरे करना हैं तो मेहनत करें।
जेईई मेंस में 93.7 परसेंटाइल अंक लाने वाले सार्थक निगम का कहना है कि उनका लक्ष्य आईआईटी में पढ़ाई कर देश की सेवा करना है। अधिवक्ता प्रवीण कुमार निगम के बेटे सार्थक की मां सारिका निगम गृहिणी हैं।
उन्होंने अपने अध्यापक और माता-पिता व बड़े भाई को सफलता का श्रेय दिया। युवाओं से कहा कि पढ़ो, मेहनत करो और आगे बढ़ो। कहा कि कड़ी मेहनत से सफलता जरूर मिलती है। उनका अगला लक्ष्य जेईई एडवांस में और बेहतर प्रदर्शन करना है।
जेईई मेंस में 90.6 परसेंटाइल हासिल करने वाली मनीषा देवी साहू का कहना है कि टेक्नालाजी का दौर है। नए आविष्कारों में उसकी रुचि है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की तमन्ना रखने वाली मनीषा भारतीय थल सेना में सैनिक श्यामलाल साहू की बेटी हैं। मां शैल कुमारी गृहिणी हैं।
मनीषा ने बताया कि सोशल मीडिया आदि में समय बर्बाद न करके रोजाना तीन से चार घंटे पढ़ाई पर ध्यान दिया। माता-पिता और टीचर ने भी भरपूर सहयोग किया। युवाओं को संदेश दिया कि लक्ष्य बनाकर उसे पाने की कोशिश करें और सोशल नेटवर्किंग से दूर रहें।
जेईई मेंस में 90 परसेंटाइल के साथ सफलता हासिल करने वाले यश गुप्ता शुरू से ही विज्ञान के प्रति आकर्षित रहे। इंटर में फिजिक्स और मैथ विषय चुने। जेईई मेंस उत्तीर्ण करने के बाद जेईई एडवांस की तैयारी में लग गए हैं।
बिजनेसमैन संजय गुप्ता और गृहिणी व सीमा गुप्ता के बेटे यश ने रोजाना करीब 6 घंटे सेल्फ स्टडी की। कोचिंग का भी सहारा लिया। माता-पिता, भाई-बहन और स्कूल टीचर को श्रेय दिया। युवाओं से कहा कि अपने लक्ष्य में हमेशा समर्पित रहें। परिश्रम और लगन हमेशा सफलता दिलाती है।

मेधा सिंह।- फोटो : BANDA

यश गुप्ता।- फोटो : BANDA

मां दीप्ति अवस्थी के साथ उत्कर्ष कुमार अवस्थी।- फोटो : BANDA

रौनित।- फोटो : BANDA

मनीषा साहू।- फोटो : BANDA

जेईई एडवांस की जिला टॉपर अंजली साहू को मिठाई खिलाती दादी मालती देवी। साथ में मां सुनीता व पिता रा?- फोटो : BANDA

उत्कर्ष अवस्थी।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें