फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 100 मीटर दौड में अंजली व दुर्गेश ने मारी बाजी

विज्ञापन
विवेकानंद इंटर कॉलेज मैदान में खेलते स्रोत-प्रशासन - फोटो : स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
बांदा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की विवेकानंद इंटर कॉलेज नरैनी में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। सब जूनियर महिला वर्ग फाइनल में 100 मीटर दौड़ में अंजली (अतर्रा) प्रथम , डिस्कस थ्रो में आराध्या सिंह प्रथम, गोला फेंक में शिवानी गुप्ता प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सब जूनियर पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दुर्गेश राजकुमार इंटर कॉलेज प्रथम, गोला फेंक में आदित्य द्विवेदी प्रथम रहे। जूनियर महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मी राजकुमार इंटर कॉलेज प्रथम और जूनियर पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मयंक प्रथम, गोला फेंक में हर्ष बाजपेई अव्वल रहे। सीनियर पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रिक्की, गोला फेंक में किशन गिरी आगे रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य जमुना प्रसाद पाण्डेय विवेकानंद इंटर कॉलेज, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र कुमार पटेरिया, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें