अतर्रा (बांदा)। चोरी का आरोप लगाने से क्षुब्ध होकर किशोरी फंदा लगाकर जान दे दी।
बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बे के आंबेडकर नगर निवासी पूनम (11) रविवार को घर के पास स्थित किराना दुकान से सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने उस पर 500 रुपये चोरी का आरोप लगाकर बेइज्जत किया। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने घर में छत के छल्ले से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी।
देर शाम मां खेत से लौटी तो बेटी को फंदे से लटका देखा तो बेहोश हो गई। पड़ोसियों ने पहुंचकर रस्सी का फंदा काटकर उतारा। उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों ने बताया कि पिता छोटेलाल पुणे (महाराष्ट्र) में मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष बिसंडा आनंद कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।