फोटो- 33 मोबाइल टॉवर में चढ़ा प्रेमी युवक। संवाद
बबेरू (बांदा)। प्रेमिका के दूसरी जगह शादी करने से परेशान प्रेमी मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब ढाई घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने प्रेमी युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारा और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परास गांव निवासी रोहित (18) ने बताया कि वह एक लड़की से प्रेम करता है, लड़की के परिजन उसकी शादी किसी दूसरे के साथ कर रहे हैं। जिससे परेशान होकर रोहित ने सोमवार को कमासिन सड़क स्थित शिरोमणि सिंह के हाते में मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ढाई घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा किया। आसपास के लोगों ने देखा तो डायल-112 पीआरबी पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत को मोबाइल टावर पर युवक के चढ़ने की जानकारी दी। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल ने युवक को काफी देर तक समझाया और नीचे आने के कहा। ढाई घंटे तक चले हंगामे के बाद युवक को मोबाइल टावर से नीचे उतारा और समझा बुझा कर युवक के परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया गया। युवक ने बताया कि वह फतेहपुर जनपद के खागा क्षेत्र में एक लड़की से प्रेम करता है। लड़की की शादी उसके परिजन कहीं दूसरी जगह कर रहे हैं, इसी को लेकर वह मोबाइल टावर में चढ़ गया था।
फोटो- 33 मोबाइल टॉवर में चढ़ा प्रेमी युवक। संवाद