फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने गई मां ने थाने से लौट की आत्महत्या, बहन बोली पुलिस नहीं कर रही मदद

Sun, 11 Jul 2021 04:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बहन का आरोप है कि भाई दीपक के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली गई मां सुधा को पुलिस दिनभर बैठाए रही। मामा रामकरन को पुलिस ने लाॅकप में बंद कर दिया था।
विज्ञापन
मृतका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बांदा में पुत्र के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने गई महिला पुलिस की अभद्रता बर्दाश्त नहीं कर सकी। कोतवाली से घर आते ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षुब्ध परिजनों ने देर तक हंगामा किया। पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर शांत हुए।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ला रोड मवई बाईपास निवासी श्रीप्रसाद रैकवार की पत्नी सुधा रैकवार (45) ने शनिवार की शाम घर में छत की रेलिंग में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ गई और फंदा काटकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज मृतका की बेटी उजाला रैकवार (रिया) और रोशनी ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। 
 
विज्ञापन

लापता युवक - फोटो : amar ujala
आरोप लगाया कि भाई दीपक के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली गई मां सुधा को पुलिस दिनभर बैठाए रही। मामा रामकरन को पुलिस ने लाॅकप में बंद कर दिया था। आरोपियों के साथ मिलकर पुलिस ने मां के साथ अभद्रता की। कोतवाली से शाम 5 बजे घर आने के बाद मां सुधा ने फांसी लगाकर जान दे दी।

सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान और सीओ राकेश कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्र ने मृतका की पुत्रियों और अन्य परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजन आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। एएसपी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ।

मौके पर ही रिया और उजाला ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है। सीओ ने बताया कि मृतका का पति श्रीप्रसाद के विरुद्ध कोतवाली में गबन की रिपोर्ट दर्ज है। सुधा को बातचीत के लिए बुलाया गया था। प्रताड़ना के आरोप गलत हैं। पुत्र के अपहरण की सूचना भी पुलिस को नहीं दी गई। सुधा ने पुलिस को पुत्र दीपक के अपहरण की तहरीर दी थी। इसमें कहा गया था कि उसका पुत्र मौदहा जाने की बात कहकर घर से निकला था, फिर वह लापता हो गया। मोबाइल बंद है। बिजली खेड़ा निवासी दबंग पर उसने आशंका जताई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें