फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति के डांटने से क्षुब्ध महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 15 Oct 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 19 सूरजकली। फाइल फोटो
विज्ञापन
बांदा। मेहमान घर में आने पर महिला ने खाना नहीं बनाया तो पति ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। रात में पति ने देखा तो जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के नई दुनिया मोहल्ला निवासी किशनपाल ने बताया कि उसकी पत्नी सूरजकली (40) ने घर के अंदर बने कमरे में साड़ी से छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया। रात में पति किशनपाल की आंख खुली तो उसने पत्नी को चारपाई से नदारद पाया। अंदर के कमरे के दरवाजे बंद होने पर उसने दरवाजे की दरार से झांका तो सूरजकली फंदे से लटकती मिली।
पति किशनपाल ने बताया कि सोमवार की रात घर में दो मेहमान आ गए थे। घर के लोग खाना खा चुके थे। इस पर उसने सूरजकली से मेहमानों के लिए खाना बनाने को कह दिया। काफी देर तक उसकी पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो मेहमान बिना खाए घर से चले गए। इस पर उसने पत्नी को मेहमानों के जाने के बाद डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। सूरज कली का मायका तिंदवारी थाना क्षेत्र के लोहारी गांव में है। मायके से कोई नहीं आया था। उसके दो पुत्र हैं। पति ईंट गारा करने के साथ ऑटो भी चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात कोतवाली प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें