फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहिम में और शामिल हुए गायों के हमदर्द

Sat, 06 Feb 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अन्ना गायों को भुखमरी से बचाने के लिए चलाई जा रही मुहिम में कुछ और हमदर्द शामिल हुए हैं। बड़ोखर खुर्द गांव में स्थित काऊ गेस्ट हाउस में गायों को भूसे की व्यवस्था के लिए दान किया है।
विज्ञापन


उधर, अभी भी काफी तादाद में अन्ना गायों के झुंड रात को ठंड में इधर-उधर भटकते घूम रहे हैं। पशुपालन विभाग या प्रशासन इन्हें न तो गोशालाओं तक पहुंचा रहा है और न तो उनके भूसे-चारे की परवाह कर रहा है।

काऊ गेस्ट हाउस में रोजाना लगभग तीन क्विंटल भूसे की खपत हो रही है। इसके अलावा लगभग 10 बोझ पुआल भी गायों को दिया जा रहा है। यहां रोजाना सौ से ज्यादा अन्ना गायें भरपूर चारा पा रही हैं।
विज्ञापन


भूसा-चारा के लिए एक दर्जन चरही बनाई गई हैं। गायों के लिए दान देकर पुण्य कमाने वालों के लिए यह बेहतर मौका है। अन्ना गायों की मेहमान नवाजी कर रहे किसान प्रेम सिंह ने दानदाताओं से आह्वान किया है कि वह आकर इस व्यवस्था का जायजा भी लें।
विज्ञापन


आज के दानदाता
1. डॉ. राघवेंद्र मिश्रा, डेंटिस, जिला अस्पताल (हमीरपुर)- 2000 रुपये।
2. राजेंद्र निगम मार्फत अभय निगम (पल्हरी, बांदा)- 1100 रुपये।
3. अधिवक्ता जयराम त्रिपाठी (करगेहना, बांदा)- 1000 रुपये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें