फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मेहंदी ताजिया जुलूस में सौहार्द का लंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहीदाने कर्बला की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम की आठवीं (सोमवार) को मेहंदी ताजिया का कोतवाली के सामने मिलाप कराया गया। यहां अकीदत मंदों का भारी हुजूम मौजूद रहा। रास्ते भर जगह-जगह हिंदू-मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोगों ने मेहंदी जुलूस में सौहार्द का लंगर लुटाया। किसी ने बर्तन तो किसी ने हाथों से लड्डू लुटाए।
विज्ञापन

मोहर्रम के दस दिवसीय आयोजनों की श्रंखला में सोमवार को आठवीं पर मेहंदी ताजिया निकाले गए। शहर के अलग-अलग छह इमामबाड़ों से मेहंदी ताजिया जुलूस निकाले गए। मर्दननाका से रशीद, हाथीखाना अलीगंज से टिर्रा, रब्बानिया के सामने वाली गली से कुदउवा किन्नर, खुटला से मनिहारों का, मर्दननाका कुंजरहटी से सब्जी फरोशों और अलीगंज से पीरा की मेहंदी ताजिया निकला। सभी ताजिए कोतवाली के सामने पहुंचे। यहां अकीदतमंदों का हुजूम रहा। इसके बाद ताजिया अपने परपरांगत मार्ग कोतवाली रोड, छिपटहरी ढाल, मर्दननाका व मनोहरी गंज में घूमा।
यहां कोतवाली रोड से मर्दननाका मोहल्ले तक अकीदतमंदों ने अपनी-अपनी छतों से इमाम हुसैन के नाम का लंगर, लड्डू, खिचड़ा,बर्तन आदि लुटाया। मेहंदी ताजिया के साथ अकीदतमंदों का भारी हुजूम मौजूद रहा। मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष कमेटी अध्यक्ष शोएब नियाजी, शाहिद अली निजामी, हाफिज साबिर चौधरी,अरशद निजामी, आसिफ अली, हाजी आरिफ खान,जावेद खान, हाजी मलिक नियाजी, परवेज खान, हाजी चांद मियां, रशीद आतिशबाजी समेत बड़ी संख्या में कमेटी के लोग शामिल रहे। ताजिया जुलूस के साथ शहर कोतवाल पंकज सिंह समेत भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें