फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डायरिया से पीड़ित वृद्ध ने दम तोड़ा, 13 भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डायरिया से अस्पताल में भर्ती वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य बीमारियों से ग्रसित 13 और लोगों को भर्ती कराया है। बबेरू कस्बा निवासी रामऔतार (95) को 24 नवंबर को डायरिया की चपेट में आने से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान दौरान बुधवार रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा डायरिया, बुखार समेत संबंधित अन्य बीमारियों की चपेट में आई छोटी बाजार मुहल्ला निवासी चांदनी (29), जमालपुर गांव के बिंदा (49), चंदवारा गांव निवासी काजल (22), बिसंडा कस्बा निवासी आदित्य (2), बदौसा निवासी रामविलास (29), सब्जी मंडी निवासी सुखिया (55) व पचपहरा गांव निवासी धीरेंद्र (28) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रॉमा सेंटर के वरिष्ठ ईएमओ डाॅ. विनीत सचान ने बताया कि मौसम का उतार चढ़ाव ज्यादा घातक होता है।
विज्ञापन

इससे सर्दी से बचाव करें। गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें। मच्छरों के काटने से बचने के लिए मच्छरदानी लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें