फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: देर रात घर जा रहे अनुदेशक को लोडर ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 28 Feb 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 04 अजय यादव। फाइल फोटो
विज्ञापन
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के भुजरख गांव निवासी 38 वर्षीय अजय यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। अजय यादव हथौड़ा के उच्च माध्यमिक विद्यालय में अनुदेशक के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात वह बाइक से अपने गांव भुजरख लौट रहे थे। तभी तिंदवारी रोड स्थित एक मोटर्स एजेंसी के पास एक तेज रफ्तार लोडर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

स्थानीय राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल अजय यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के मोबाइल से उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर रात इलाज के दौरान अजय यादव ने दम तोड़ दिया। दिवंगत अजय यादव चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी आरती और दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं।
पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली नगर प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर मिलने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें