फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मरका-असोथर पुल से मासूम को नदी में फेंका, मां ने भी की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
फोटो - 24 नाव से बच्चे की खोज कराती पुलिस। संवाद - फोटो : रायबरेली में बछरावां थाना में डंपर मालिक और एआरटीओ से होती बहस।
विज्ञापन

विज्ञापन
बबेरू। मरका थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। उसरा गांव निवासी 25 वर्षीय रुबीना ने अपनी पांच वर्षीय पुत्री पिंकी को मरका-असोथर पुल से नदी में फेंक दिया और स्वयं भी आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद राहगीरों की सतर्कता से महिला की जान बच गई, जबकि मासूम बच्ची की तलाश के लिए पुलिस का तलाश अभियान देरशाम तक जारी रहा।
बीते छह साल से मायके में रह रही रुबीना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर से यह कहकर निकली कि वह बच्ची के बाल कटवाने जा रही है। इससे पहले घर में विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति से फोन काॅल पर बातचीत को लेकर परिवार में कहासुनी हुई थी। इसी दौरान मां ने दरवाजे पर बैठने से मना करने पर वह नाराज हो गई। विवाद बढ़ने के बाद आवेश में आकर वह बच्ची को साथ लेकर घर से निकल गई।
विज्ञापन

मरका-असोथर पुल पहुंचकर उसने किसी के मोबाइल से अपनी मां को फोन कर आत्महत्या की बात कही और कॉल काट दिया। करीब चार बजे उसने मासूम पिंकी को नदी में फेंक दिया और खुद भी छलांग लगाने की कोशिश की। पुल पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार महिला पिछले करीब छह वर्षों से मायके में रह रही थी और ससुराल पक्ष से आपसी कलह के कारण मानसिक तनाव में थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि बच्ची की तलाश स्टीमर, नाव और गोताखोरों की मदद से जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई प्रचलित है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि रुबीना का पति राजू यादव बीते दिनों घर में मौसी के यहां तिंदवारी के कुरसेजा गांव जाने की बात कहकर निकला था। जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा, उसकी भी खोजबीन जारी है।
विज्ञापन

-

विक्षिप्त है पति
रुबीना की शादी करीब सात वर्ष पूर्व मरका थाना क्षेत्र के ही झन्ना पुरवा निवासी राजू यादव से हुई थी। राजू मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के चलते रुबीना की पति व ससुरालीजन से अक्सर विवाद होता रहता था। शादी के करीब एक साल बाद ही रुबीना अपने मायके में आ गई थी।

फोटो - 24 नाव से बच्चे की खोज कराती पुलिस। संवाद- फोटो : रायबरेली में बछरावां थाना में डंपर मालिक और एआरटीओ से होती बहस।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें