फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस टेक्नीशियन की सड़क दुर्घटना में मौत

Mon, 26 Sep 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
ASR Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। सरकारी एंबुलेंस के कर्मचारी की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध न कराने पर परिजन और स्वास्थ्य कर्मी भड़क गए। ट्रामा सेंटर में शव रखकर देर तक हंगामा किया। उधर, अन्य सड़क हादसों में पांच घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कृष्ण कुमार पटेल (27) पुत्र श्यामचंद्र (उदयराजपुर, फतेहपुर) यहां तिंदवारी पीएचसी से संबद्ध 108 एंबुलेंस में इमर्जेंसी मेडिकल टेक्नीशियन था। रविवार की रात वह बाइक से एंबुलेंस की बैरिंग लेकर तिंदवारी जा रहा था।

मूंगुस गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी आठ माह पहले शादी हुई थी। पोस्टमार्टम के दौरान तिंदवारी क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी जगदीश प्रजापति समेत विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों ने साथी की मौत पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में जसपुरा थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी राजेश (17) पुत्र रामरतन व छोटेलाल (22) पुत्र रज्जू सोमवार को सुबह बाइक पर कुम्हरिया डेरा से गांव जाते समय गिरकर घायल हो गए। उधर, शंकर नगर (तिंदवारी) निवासी शिवम (18) पुत्र कमलकांत सोमवार को सुबह पुराने ओवर ब्रिज पर बाइक फिसल जाने से गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें