फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना आयुक्त ने 430 मामले निपटाए

Sun, 25 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
सर्किट हाउस में पौधरोपण करते राज्य सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। पिछले चार दिनों से यहां कलेक्ट्रेट सभागार में रोजाना जन सूचना अधिकार अधिनियम मामलों की सुनवाई कर रहे राज्य सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट ने अब तक 430 मामलों का निस्तारण कर दिया है। 500 प्रकरणों की सुनवाई की है। यहां कुल 700 मामलों की सुनवाई होनी है। राज्य आयुक्त 27 सितंबर तक सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन


जनपद स्तर पर खुद आकर वहां की आरटीआई मामलों की सुनवाई कर रहे राज्य आयुक्त ने रविवार को सुबह सर्किट हाउस परिसर में पौधरोपण भी किया। वह यहां 22 सितंबर से रोजाना सुनवाई कर रहे हैं। अब तक आरटीआई का उल्लंघन करने वाले अफसरों पर कई लाख रुपये जुर्माना भी कर चुके हैं। चित्रकूटधाम मंडल के अर्थ एवं संख्या उप निदेशक एसएन त्रिपाठी ने बताया कि श्री बिष्ट ने छह जनवरी 2014 को पद भार ग्रहण किया था। लखनऊ मंडल के 15 हजार मामले जिलों में जाकर निपटाए हैं। इसी क्रम में बांदा में यहां के मामले निपटा रहे हैं। यहां के बाद महोबा और हमीरपुर में भी सुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि आयोग के खुद आ ने से आवेदकों को लखनऊ की भाग-दौड़ से राहत मिलती है।
राज्य आयुक्त ने कहा कि आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना 30 दिनों के अंदर उपलब्ध करा देनी चाहिए। कांशीराम कालोनी में अवैध कब्जों के मामलो को उन्होंने गंभीरता से लिया है और डूडा के परियोजना अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि पांच मामलों का निपटारा लखनऊ में ही किया जाएगा। यह जमीन और कालेज का विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें