फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको दी बधाई, बोले- हैप्पी क्रिसमस

Thu, 25 Dec 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
ईसाई धर्म के प्रवर्तक यीशु का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चर्च से लेकर घरों तक क्रिश्चियन समुदाय ने आयोजन किए। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और बोले- हैप्पी क्रिसमस। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं हुईं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को क्रिसमस की धूम रही। पूर्व संध्या पर तिंदवारी रोड स्थित सेंट मैरी चर्च में रात्रि जागरण हुआ। फादर आरडी डिसूजा के निर्देशन में रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाते हुए प्रार्थना सभाएं हुईं। सुबह चर्च में क्रिसमस गीत हुए। बाबीदास, डॉ.चार्ल्स, दीपक कुमार और संजीव कुमार व मार्शलियन (इलाहाबाद) शामिल रहे।

उधर, सेंट पाल्स (रोडवेज) और सेंट जार्ज चर्च (चिल्ला रोड) में सुबह पादरी वाई रस्किन और जितेंद्रनाथ ने विशेष प्रार्थनाएं कराईं। बताया कि आज ही के दिन बेथलहम के गौशाले में यीशू का जन्म हुआ था। ‘ओहो मसीह आया जमीं पर, खुशी होती है सारे आसमान में’ गीत गूंजते रहे।
विज्ञापन


सेंट पाल्स चर्च में एलबर्ट रस्किन ने क्रिसमस की शुभ कामनाएं दीं। इस मौके पर इन गिरजाघरों में एस्टर, प्रिंसी, मानसी, एलफ्रेड, रोमियो, शीबू, एलिस, रोहित शरीक हुए।

अतर्रावासियों ने की पैसेंजर ट्रेन की पूजा
अतर्रा। क्रिसमस-डे पर नगरवासियों ने झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन को फूल मालाओं से लाद दिया। इंजन की विधिवत पूजा की। नारियल तोड़कर चालक और गार्ड का मुंह मीठा कराया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण उपाध्याय की अगुवाई में सैकड़ों युवकों ने बृहस्पतिवार को इस कार्यक्रम मेें शामिल रहे।

परंपरा के अनुसार इंजन की मंत्रोच्चार के बीच पुरोहित ने पूजा-अर्चना कराई। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव साकेत बिहारी मिश्र, लल्ली पांडेय, आशीष गुप्ता, रामजी खेंगर, ललित खेंगर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें