बांदा। जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव के
अंतिम चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। डीडीसी के सभी 148
पर्चे सही पाए गए। एक पर्चे में आपत्ति होने पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक
का समय दिया गया। उधर, बीडीसी के लिए कमासिन व बबेरू में तीन-तीन पर्चे
खारिज किए गए।
वार्ड-एक (कमासिन प्रथम) में 29, वार्ड-दो (कमासिन
द्वितीय) में 19, वार्ड-तीन (कमासिन तृतीय) में 28 और वार्ड-चार (बबेरू
प्रथम) में 19 पर्चों में किसी का नामांकन पत्र खारिज नहीं हुआ। वार्ड-पांच
(बबेरू द्वितीय) में 18, वार्ड-छह (बबेरू तृतीय) में 16 और वार्ड-सात
(बबेरू चतुर्थ) में सभी 18 पर्चे वैध पाए गए।
अनुसूचित जाति महिला
के लिए आरक्षित वार्ड-दो में फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल करने की
आपत्ति करने वाले को शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक सुबूत पेश करने का समय
दिया गया।
बबेरू प्रतिनि िध के मुताबिक बीडीसी के लिए 417 पर्चो में
वार्ड-10, वार्ड-96 और वार्ड-98 से एक-एक पर्चे खारिज कर दिए गए। आरओ
योगेश रावल ने बताया कि शुक्रवार को तीन बजे तक नाम वापसी के बाद चुनाव
चिन्ह बंटेंगे। कमासिन प्रतिनिधि के मुताबिक वार्ड-तीन, वार्ड-14 और
वार्ड-52 में एक-एक पर्चे खारिज हुए हैं। यहां 395 प्रत्याशियों के पर्चे
वैध पाए गए।