बांदा। मंडलायुक्त ने बड़ोखर खुर्द ब्लाक के तिंदवारा गांव में चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने चौपाल में सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीणों से वार्ता की। जल निगम की ओर से निर्माणाधीन पानी की टंकी के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्य में विलंब होने पर निर्माण कार्य को शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने तथा पाइप पेयजल लाइन बिछाने को तोडी गई सड़क की मरम्मत प्रत्येक दशा में इस माह में कराने के निर्देश दिए। चौपाल में उन्होंने कई बच्चों का अन्न प्राशन भी किया। उन्हें बताया गया कि गांव में 225 लाभार्थियों को पीएम आवास मिला है। मुख्यमंत्री आवास योजना में 26 लाभार्थियों को प्रथम किस्त भेजी है। किसान सम्मान निधि इस योजना के तहत 1,891 लाभार्थियों को पैसा भेजा गया है। जननी सुरक्षा की 160 लाभार्थी हैं। चौपाल में डीएम नगेंद्र प्रताप, एडीएम नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य आदि उपस्थित रहे।