फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी 64 छात्र परीक्षा में हुए सफल

Wed, 01 Jun 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
यूपी कैटेट में शानदार सफलता के बाद खुशियां मनाते बांदा कृषि विश्वविद्यालय के छात्र। साथ में शिक्षक व स्टाफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट) 2016 में बांदा के कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा। बीएससी के एक छात्र ने प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान पाया है। विश्वविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रवेश परीक्षा देने वाले सभी 64 छात्र सफल हुए।
विज्ञापन


बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कृषि संकाय के फाइनल वर्ष के छात्र बृजकिशोर शर्मा ने यूपी कैटेट परीक्षा में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। वह मूल रूप से शाहजहांपुर के है। पिता देवशरण शर्मा 40 बीघा खेती के काश्तकार हैं।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा.बीके गुप्ता ने बताया कि कृषि संकाय से ही गुफरान अहमद ने 13वीं, संदीप भसवार ने 34वीं, हिमांशु चौधरी ने 44वीं, रेहान अली ने 46वीं, निर्देश कुमार ने 68वीं, सिद्धांत मिश्रा ने 70वीं, योगेश कुमार ने 90वीं, हेमंत कुमार ने 98वीं रैंक हासिल किया।
विज्ञापन


उद्यान संकाय के अंतिम वर्ष में छात्र महिपाल ने स्नातकोत्तर में 29वां, आशीष कुमार ने 39वां, रजनीश कुमार ने 55वीं, देवेंद्र कुमार ने 80वीं, मोहम्मद रमजान ने 84वीं, रामदीन ने 88वीं और सुबोध वर्मा ने 100वीं रैंक हासिल की। इसके अलावा 17 छात्रों ने 200 के अंदर स्थान प्राप्त किया।

गुप्ता ने बताया कि यह सभी छात्र काउंसिलिंग के जरिए प्रदेश के अन्य तीन कृषि विश्वविद्यालयों में विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा के लिए प्रवेश लेंगे। विश्वविद्यालय कुलपति ने इन मेधावी छात्रों को शाबासी दी। निदेशक (प्रसार) प्रो.एनके वाजपेयी, सह अधिष्ठाता डा.एलके गंगवार, डा.एसवी द्विवेदी ने भी खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें