फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 10.50 करोड़ से बनेगी अलिहा सड़क, भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा : सदर विधानसभा क्षेत्र के अलिहा रजबहा में करीब10 किलोमीटर सड़क पर 10 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च होंगे। सदर विधायक ने सोमवार को इस परियोजना का विधि विधान से भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग पीडब्ल्यूडी खंड एक चार माह बनाकर तैयार करेगा।
विज्ञापन


सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सोमवार को अलिहा रजबहा (अन्य जिला मार्ग) के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि यह मार्ग करीब 9.700 किलोमीटर लंबा है। इसकी लागत 10 करोड़ 24 लाख रुपये स्वीकृति हुई है। इस मार्ग के बन जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में आसानी होगी। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण द्विवेदी, ब्लाॅक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, राजभवन उपाध्याय, अजित गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, सुरेश गुप्ता सहित पीडब्ल्यूडी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें