फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीगंज इलेविन, खुरहंड इलेविन अगले दौर में

Sun, 11 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरो चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीगंज इलेविन और खुरहंड इलेविन ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। कुरैशी इलेविन और जेके सीनियर क्लब मैच हार टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
विज्ञापन


राइफल क्लब मैदान में रविवार को पहले मैच में कुरैशी इलेविन ने टास जीतकर पहले निर्धारित 15 ओवर में 122 रन बनाए। शहबाज ने 35 और असलम ने 22 रन बनाए। नौशाद और अरशद ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में अलीगंज इलेविन ने तीन विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। गज्जू व वसीम ने तीन-तीन को आउट किया।

दूसरे मैच खुरहंड इलेविन और जेके सीनियर क्लब के बीच खेला गया। खुरहंड इलेविन ने संजय के 50 रन की बदौलत निर्धारित 15 ओवर में 111 रन बनाए। जेके सीनियर 77 रनों पर आल आउट हो गई। खुरहंड ने 39 रन से मैच जीत लिया। पवन ने पांच और युनूस ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन


अंपायर राजेंद्र अवस्थी, शरन थापा, राममिलन, सुशील धुरिया, स्कोरर खुर्शीद, शिवबहादुर, कमेंटेटर महेश साहिल व दीपक अवस्थी और मैच रेफरी शोएब, नवीन विश्वकर्मा और सुशील सुमन रहे। सोमवार को आजाद नगर व डीएवी स्पोर्ट्स और लीडिंग चैलेंजर व केएनसीसी क्लबों के बीच मुकाबले होंगे।

स्वराज इंडियन वारियर्स जीता
बांदा। श्रृंगेश के आलराउंडर प्रदर्शन से स्वराज इंडियन वारियर्स ने मैत्री मैच में स्टेडियम इलेविन को हरा दिया। रविवार के स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वराज इंडियन वारियर्स के कप्तान जितेंद्र सिंह ने टास जीता।

निर्धारित 20 ओवर में स्टेडियम इलेविन ने 149 रन बनाए। श्रृंगेश दीक्षित ने पांच विकेट झटके। जवाब में स्वराज इंडियन वारियर्स ने 17 ओवर में चार विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। अनिल ने 30, राघवेंद्र ने 23 और श्रृंगेश दीक्षित ने 10 रन बनाए।  श्रंगेश दीक्षित मैन आफ दी मैच घोषित किए गए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें