फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐशोआराम के आदी जेई को रास नहीं आ रही जेल

विज्ञापन
फोटो-1- जेई रामभवन- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
बांदा। जेई के पद पर रहकर ऐशोआराम का जीवन बिताने वाले बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोपी रामभवन जेल में बेचैन है। उसने जेल पहुंचने के बाद दो दिन खाना नहीं खाया। रात भी बेचैनी से बिताई। बैरक में गुमसुम बैठकर समय बिता रहा है।
विज्ञापन

आरोपी जेई को सीबीआई ने दो दिन पहले अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जेल प्रशासन ने उसे फिलहाल बैरक नंबर-16 में रखा है। यह बैरक क्वारंटीन बैरक के रूप में आरक्षित है। नए बंदियों को 14 दिन तक यहीं रखा जाता है। इसके बाद उन्हें दूसरी बैरक में भेजा जाता है।
आरोपी अभियंता के साथ इस बैरक में दो और बंदी भी रखे गए हैं। ये दूसरे मामलों में आरोपी हैं। सूत्रों के मुताबिक रामभवन ने जेल पहुंचने के बाद दो दिन खाना नहीं खाया। न ही किसी से बातचीत की। गुरुवार देर शाम दो रोटी और दाल खाई। ज्यादातर समय वह बैरक के एक कोने में बैठकर खामोशी से बिता रहा है। सिरदर्द की शिकायत बताने पर जेल से उसे दवा दी गई। गुरुवार की रात करवटें बदलकर बिताई।
विज्ञापन

प्रभारी कारागार अधीक्षक प्रमोद तिवारी ने बताया कि कोविड गाइड लाइन के अनुसार नए बंदियों को पहले अलग बैरक में क्वारंटीन रखा जाता है। इसके आरोपी रामभवन को भी क्वारंटीन बैरक में 14 दिन के लिए रखा गया है। यह बताया कि उसकी पत्नी ने मुलाकात के लिए अर्जी दी थी, लेकिन कोरोना काल में मुलाकात पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें