फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कृषि विश्वविद्यालय 320 मेधावियों को आज मिलेंगी उपाधियां

Mon, 29 Jan 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जनवरी को मनाया जाएगा। इसकी अध्यक्षता राज्यपाल करेंगी। 320 मेधावियों को उपाधियां वितरित करेंगी। इसमें 279 छात्र एवं 41 छात्राएं हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का सर्वोच्च चांसलर मेडल अपने नाम किया है। यह मेडल अंजली वर्मा बीएससी (आनर्स) कृषि महाविद्यालय को कुलाधिपति देंगी। कुल 18 मेडल में से नौ मेडल के लिए विभिन्न महाविद्यालयों की छात्राओं ने अपना स्थान सुरक्षित किया है। समारोह में बीएससी (आनर्स) कृषि के कुल 112, बीएससी (आनर्स) उद्यान 102, बीएससी (आनर्स) वानिकी 44, बीएससी (आनर्स) गृहविज्ञान दो, एमएससी (कृषि) के 31, एमएससी (उद्यान) के 17, एमएससी (वानिकी) के छह, पीएचडी (कृषि) के तीन, पीएचडी (उद्यान) के दो छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि निदेशक, राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, लखनऊ, डाॅ. अजित कुमार होंगे। डाॅ. शासनी देश के प्रमुख जैव प्रौद्योगिकी के वैज्ञानिक के रूप में ख्याति प्राप्त हैं। इन्होंने विभिन्न वनस्पतियों के नई प्रजातियों के विकसित करने के साथ साथ जैव प्रौद्योगिकी में योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें