फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में भ्रष्टाचार के विरुद्ध 16 से मुहिम

Mon, 09 Nov 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दारू, अंडा, साड़ी, नोट, नहीं देना इनको वोट। हम सबका हत्यारा कौन, लालच और नोट दिखावे जौन। महिला सशक्तीकरण क्षेत्र में देश और विदेश तक शोहरत हासिल कर चुकीं
विज्ञापन


विख्यात गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल ने पंचायत चुनाव में इसी नारे के साथ मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान छेड़ा है।

16 नवंबर को वे यहां प्रदर्शन के बाद मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर चुनाव में लालच और भ्रष्टाचार रोकने की मांग करेंगी। इसके बाद दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मिलेंगी।

गुलाबी गैंग कमांडर ने चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा वोटों की तिजारत को लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक बताया है।

सोमवार को ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि हाल ही में संपन्न हुए जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव में उन्होंने तमाम गांवों का भ्रमण किया।
विज्ञापन


यह देखकर उन्हें बेहद मलाल और अफसोस हुआ कि प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए गांवों मेें दारू, पैसा, साड़ी और न जाने क्या-क्या बांटते हैं।

इन्हीं हथकंडों से जीत हासिल करने वाले ही अब जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर ताजपेशी के लिए बेताब हैं। इस दौर में शामिल सदस्य अन्य सदस्यों को बड़े-बड़े आफर दे रहे हैं।

संपत पाल ने कहा कि बिकाऊ सदस्य सीधे सादे ग्रामीणों से वोट लेने के लिए अध्यक्ष के लिए वोट देकर नोट भी लेंगे। फिर ये पांच साल तक ढूंढे नहीं मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि वोटों की तिजारत के खिलाफ उनका गैंग आंदोलन करेगा। चुनाव बाजों से कहेंगी कि प्रत्याशी होश में आओ, नाहक धन मत लुटाओ।

16 नवंबर को मंडल मुख्यालय बांदा में मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर चुनाव में भ्रष्टाचार रोकने की मांग की जाएगी। इसके बाद वह जल्द ही नई दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मिलकर यह अनुरोध करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें