फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तिलक के बाद मांगे पांच लाख, शादी तोड़ी, पिता-पुत्र पर रिपोर्ट (दो खबरें)

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। तिलक की रस्म होने के बाद वर पक्ष द्वारा अचानक पांच लाख रुपये दहेज की मांग कर दी। इतनी रकम की व्यवस्था किए जाने में वधू पक्ष ने असमर्थता जताई तो वर पक्ष ने शादी तोड़ दी। वधू पक्ष के पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ दहेज अधिनियम की धाराओं पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के डभनी गांव के अंश कछिया पुरवा निवासी राजनारायन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की शादी जनपद चित्रकूट के हरिहरपुर गांव निवासी जागेश्वर के बेटे प्रीतम के साथ तय हो गई थी। जिस पर बीते 11 अप्रैल को तिलक की रस्म हुई। तिलक में उन्होंने करार हुई बात के अनुसार ढाई लाख रुपये नगद तथा सोने की चेन व अंगूठी दे दिया। 12 जुलाई को शादी होना तय हुआ। जिससे वह शादी की तैयारी करते हुए उन्होंने शादी के कार्ड भी अपने नाते रिश्तेदारों में वितरित करा दिया।
चार दिन पहले अचानक वर पक्ष के पिता जागेश्वर व उसके बेटे प्रीतम ने फोन करके शादी में पांच लाख रुपये दहेज में देने की बात कही। जिस पर पीड़ित ने असमर्थता जाहिर किया तो वर पक्ष ने शादी से इनकार करते हुए शादी को तोड़ दिया। थाना पुलिस ने वर पक्ष के पिता जागेश्वर व उसके पुत्र प्रीतम के खिलाफ दहेज मांगने एवं मानसिक शोषण की धाराओं पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना इंस्पेक्टर बिसंडा श्यामबाबू शुक्ला ने कहा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें