फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाद ब्लाकों की सरकार ने संभाला कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद के आठ ब्लाकों में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों ने समारोह के बीच पद और निष्ठा की शपथ ली। इनमें तीन महिला ब्लाक प्रमुख शामिल रहीं। उन्हें जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह द्वारा नामित अधिकारियों ने शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। सभी आठ ब्लाकों में 762 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। शपथ ग्रहण के बाद बोर्ड की पहली बैठक हुई। बैठक में जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास पर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक में ज्यादातर समय एक-दूसरे से परिचय में बीत गया। बड़ोखर ब्लाक परिसर में केसरिया पंडाल में ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ सोनू व 96 सदस्यों ने शपथ ली। एसडीएम सुधीर सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई।
समारोह में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, शीला सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य बीडी प्रजापति, जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, बलराम सिंह कछवाह, पूर्व बार संघ अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी (जीतू), महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, सीरज सिंह, आनंद स्वरूप द्विवेदी आदि
विज्ञापन

ये ली शपथ
मैं ब्लाक प्रमुख/सदस्य ईश्वर की शपथ लेता हूं कि पद के अनुरूप सत्य निष्ठा पूर्वक कार्य करूंगा/करूंगी। विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए प्रभुता व अखंडता को अक्षुण्ण रखूंगा। पद का बिना किसी भेदभाव के श्रद्धा पूर्वक निर्वहन करूंगा।
चांदी का मुकुट और तलवार भेंट की
तिंदवारी। ब्लाक परिसर में तहसीलदार पुष्पक सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख दीप शिखा को शपथ दिलाई। 87 सदस्यों ने भी शपथ ली। भाजपा नेता सत्येंद्र प्रताप ने ब्लाक प्रमुख को चांदी का मुकुट व तलवार भेंट की। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, शीला सिंह, रामकरन सिंह बच्चन, इमरान अली राजू, एसडीएम सदर सुधीर सिंह,, बीडीओ अमित कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी, पूर्व ब्लाक प्रमुख शंकर सिंह परिहार, वरुण यादव, सत्येंद्र प्रताप, राजनारायण द्विवेदी, आलोक मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। बाद में बोर्ड की बैठक हुई। (संवाद)
ब्लाक प्रमुख ने सदस्यों को दिलाई शपथ
बबेरू। ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल को एसडीएम महेंद्र प्रताप ने शपथ दिलाई। ब्लाक प्रमुख ने सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद, इंद्रपाल सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह, जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, खंड विकास अधिकारी डा. प्रताप कुमार द्विवेदी, विजय विक्रम सिंह, रामप्रकाश साहू, अजय पटेल, डा. एसएस भारतीय, सुधीर कुशवाहा, अभिषेक द्विवेदी, राजा दीक्षित, सोहन सिंह, प्रभाकर पटेल, आशीष गुप्ता, संदीप सिंह, रवि मौर्य, कुंवर पाल, अजय, भवानी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
शपथ ग्रहण के बाद हुई बोर्ड की बैठक
ओरन। बिसंडा ब्लाक में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख शंभू प्रसाद को एसडीएम सौरभ शुक्ला ने शपथ दिलाई। सदस्यों ने भी शपथ ली। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि गांवों का विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। मंडल अध्यक्ष रामबाबू, पूर्व जिलाध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, बीडीओ अनुमा श्रीवास्तव, अरुण कुमार कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश कुमार द्विवेदी, देव मूरत द्विवेदी, लखन लाल राजपूत, सीताराम वर्मा, राजेश सिंह परिहार, भोला कबीर, राजाराम साहू, साकेत बिहारी शिवहरे, नरेश चंद्र गुप्ता, वैदेही शरण शिवहरे, ओम प्रकाश तिवारी, जीतू सिंह, कुलदीप शिवहरे, आशू शिवहरे आदि मौजूद रहे। बाद में बोर्ड की बैठक में क्षेत्र के विकास की रणनीति तय हुई। (संवाद)
एसडीएम ने दिलाई ब्लाक प्रमुख को शपथ
नरैनी। ब्लाक परिसर में आयोजित समारोह में एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल को और ब्लाक प्रमुख ने सदस्यों को शपथ दिलाई। क्षेत्रीय विधायक राजकरन कबीर ने कहा कि पंचायत से संसद तक भाजपा की सरकार है। इससे गांव की समस्याओं का निराकरण आसानी से हो रहा है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख को विकास का भरोसा दिलाया। राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, प्रदेश सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ पुरुषोत्तम पांडेय, जिला महामंत्री संजय सिंह, कल्लू राजपूत, जिला मंत्री डा. देवेंद्र सिंह, अशोक कुशवाहा, अरुण सिंह, दिलीप राजपूत, राकेश मिश्रा, रामनरेश, अशोक राजपूत, वेद निराला, मंडल अध्यक्ष सौरभ शर्मा, ओम प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
गांव, गरीब व किसानों के विकास का रास्ता साफ
महुआ। ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख उर्मिला कबीर को जिला विकास अधिकारी करुणाकरण पांडेय ने शपथ दिलाई। उर्मिला नरैनी विधायक राजकरन कबीर की पत्नी हैं। ब्लाक प्रमुख ने सदस्यों को शपथ दिलाई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय के बाद गांव, गरीब और किसानों के विकास का रास्ता साफ हो गया है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, संतोष गुप्ता, पुरुषोत्तम पांडेय, खंड विकास अधिकारी प्रेम नारायण द्विवेदी, रंजीत सिंह, सौरभ शर्मा, अशोक राजपूत, ओमप्रकाश पांडेय, शैलेंद्र सिंह शैलू, मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)
सदस्यों ने सामूहिक रूप से ली शपथ
कमासिन। ब्लाक परिसर में भारत माता के जयकारों के साथ शपथ ग्रहण शुरू हुआ। ब्लाक प्रमुख रावेंद्र गर्ग को एसडीएम महेंद्र प्रताप ने शपथ दिलाई। सदस्यों ने भी सामूहिक शपथ ली। बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, अयोध्या सिंह पटेल, विश्वेश्वर पांडेय, चेयरमैन विजय पाल सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, अजय सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, प्रांतीय परिषद के सदस्य ऊधौ सिंह, डीडीसी मंजू देवी, रीता देवी, महेश त्रिपाठी, विवेकानंद, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय मिश्रा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, इंद्रेश द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी सियाराम, बीडीओ डा. प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)

After the village, the government of the blocks took over the work- फोटो : BANDA

After the village, the government of the blocks took over the work- फोटो : BANDA

After the village, the government of the blocks took over the work- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें