फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह माह बाद फिर आबाद हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू/खप्टिहाकलां/अतर्रा। कोरोना महामारी में बंद हुआ संपूर्ण समाधान दिवस करीब 16 माह बाद फिर आबाद हो गया। हालांकि, शनिवार को साप्ताहिक बंदी के चलते कम फरियादी पहुंचे। शनिवार को पैलानी तहसील में मुख्य समाधान दिवस था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाए। तनगामऊ निवासी वंदना ने बताया कि माता-पिता की दुर्घटना में मौत हो गई थी। सरकार द्वारा पांच लाख रुपये उसके व छोटी बहन कल्ली के संयुक्त खाते में जमा थे। आरोप लगाया कि पैसा निकालने जाने पर बैंक प्रबंधक पैसा मांग रहे हैं।
डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, सीएमओ, एसडीएम रामकुमार आदि मौजूद रहे। सदर तहसील दिवस में एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान गंभीरता से किया जाए। एसडीएम सुधीर कुमार सिंह, तहसीलदार पुष्कर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बबेरू में उप जिलाधिकारी महेंद्र प्रताप ने शिकायतें सुनीं।
तहसीलदार विपिन कुमार, क्षेत्राधिकारी सियाराम, बीडीओ डा. प्रभात कुमार, नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह, राजीव प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। अतर्रा में एसडीएम सुरभि शर्मा ने 57 शिकायतें सुनीं। मौके पर मात्र पांच का निस्तारण किया गया। क्षेत्राधिकारी आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें