बबेरू। पत्नी से झगड़ा कर पति ने अपने ऊपर टायलेट साफ करने वाला केमिकल डाल लिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मरका थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी महेश कुमार (35) ने होली की शाम को पत्नी मीरा देवी से झगड़ा करने के बाद खुद पर केमिकल डाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ले वासियों के सहयोग से 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बबेरू भेजा गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में इलाज जारी है। यहां महेश ने बताया कि पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी के चलते घटना की है।