फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के बाद मवेशियों की प्यास बुझाएगा तालाब

Sat, 16 Jan 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हमीरपुर और महोबा की सरहद पर स्थित गांव जिगनौड़ा में युवा किसान आशुतोष ने अपने खेत में खुदवाए तालाब में भरे पानी से सिंचाई के बाद भारी मात्रा में बचे पानी को मवेशियों के लिए छोड़ दिया है।
विज्ञापन


आशुतोष ने वर्ष 2013 में अपने खेत मेें एक हिस्से पर 150 मीटर लंबा, 65 मीटर चौड़ा और 8 मीटर गहरा तालाब खुदवाया। पहली बारिश में ही लबालब हो गए तालाब में 75 हजार घन मीटर पानी का भंडार किया।

अपनी बंजर और परती जमीन में तीन हजार इमारती लकड़ी और फलों के पेड़ों सिंचाई की। इसके बाद भी तालाब में लगभग 45 हजार घन मीटर पानी शेष है। आशुतोष का कहना है कि बचे पानी को वह पशुओं को परोसेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें