विदाई और होली मिलन समारोह में नृत्य पेश करती छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। बोर्ड परीक्षा खत्म होने के साथ ही स्कूल-कालेजों में सीनियर छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह शुरू हो गए हैं। होली के माहौल ने इसे और रंगीला बना दिया। सोमवार को परीक्षा खत्म होने पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में 11वीं की छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दे चुकी छात्राओं को विदाई दी। होली मिलन का धमाल भी मचाया। उधर, संत तुलसी पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह हुआ।
जूनियर छात्राओं ने विदाई समारोह में डांस किया। एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाया और मुंह मीठा कराया। टीचर्स को भी अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य अमिता सिंह सहित किरन जैन, वर्षा गुप्ता, बीना शुक्ला, श्यामकांता, शैलजा, सुनीता तिवारी, सुमन सक्सेना, प्रेमलता, स्वाति, अंकिता, सोनल, करुणा, प्रियंका सिंह, माधुरी निगम, जेपी गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी इत्यादि शामिल रहे।
उधर, संत तुलसी पब्लिक स्कूल में होली गीत के बीच बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का जश्न मनाया। प्रबंधक संत कुमार गुप्ता और प्रधानाचार्य आकांक्षा बरनवाल ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। सरस्वती और संत तुलसीदास की प्रतिमाओं पर फूल चढ़ाए गए। उमा श्रीवास्तव और रमेश गौतम ने होली गीत गाया।