फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़े के बाद खुद को जिंदा फूंका

Thu, 30 Jul 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में युवती ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को जिंदा फूंक लिया। एक अन्य घटना में ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की जलकर मौत हो गई। बचाने में पति भी झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के दांदौं गांव निवासी आरती सिंह (35) पत्नी दिनेश सिंह ने बुधवार की शाम सूने घर में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पति ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते उससे झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने प्राणघातक कदम उठा लिया।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता घनश्याम (गोरेगांव नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश) ने आरोप लगाया कि देवर और देवरानी काम को लेकर आरती को परेशान करते थे। उत्पीड़न से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


उधर, थानाध्यक्ष हरिशरण सिंह ने बताया कि मृतका का पति जीप चालक है। बुधवार को पति ने किसी परिचित को भरा हुआ गैस सिलेंडर दे दिया। इस पर पत्नी से विवाद हो गया और आरती ने आग लगाकर जान दे दी।

एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव निवासी राजकुमारी (23) बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में झुलस गई। बचाने के प्रयास में पति प्रेमचंद्र (25) भी गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान देर रात राजकुमारी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पति के मुताबिक उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें