फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डसा तो युवक सांप को डिब्बे में बंद कर पहुंचा जिला अस्पताल

Tue, 27 Oct 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-30- डिब्बे में बंद सांप को लिए भर्ती रामध्वज। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
बांदा। सांप के डसने पर शराब के नशे में युवक उसे डिब्बे में बंद कर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंच गया। सांप को साथ देखकर वहां हड़कंप मच गया। डॉक्टर ने युवक का परीक्षण कर इलाज किया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ला निवासी रामध्वज (34) को सोमवार शाम करीब छह बजे सांप ने डस लिया। युवक सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। वहां ईएमओ डॉ. प्रदीप गुप्ता को सांप के डसने की जानकारी दी। डिब्बे में सांप देखकर डॉक्टर और अन्य लोगों ने उसे बाहर ले जाकर छोड़ने को कहा, लेकिन युवक तैयार नहीं हुआ।
डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि युवक नशे में था। परीक्षण के दौरान उसके शरीर पर सांप के डसने के निशान नहीं मिले, लेकिन युवक के बताने के आधार पर उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें