फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मामूली कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा मुसींवा मरझा गांव निवासी चुनकू (40) ने अपनी ससुराल में छप्पर की धन्नी से साड़ी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पत्नी मिर्ची निषाद ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। बड़े भाई मइयादीन ने बताया कि चुनकू अपनी ससुराल मरका थाना क्षेत्र के कबीरपुर काजीटोला गांव में रहता था। गुरुवार की देर शाम उसका पत्नी से घरेलू कामकाज को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

इसी से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी की है। चुनकू विशाखापट्टनम में रहकर कमाता था। एक माह पहले वह गांव आया था। तीन पुत्र तीन पुत्रियां हैं। मरका थाना इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें